30 जून तक राशन कार्ड ई केवाईसी करवाना अनिवार्य

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े उपभोक्ताओं की राशन डीलर की दुकान पर पॉश मशीन से बायोमेट्रिक ई केवाईसी की जाएगी कुछ लोग अपात्र होते हुए भी फ्री राशन सामग्री का लाभ उठाते हैं सरकार ने किसी भी तरह के अपात्र व्यक्तियों और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए यह व्यवस्था की है सभी को 30 जून तक ई केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया है जो उम्मीदवार इस तिथि तक ई केवाईसी नहीं करवाते हैं तो फिर उन्हें राशन सामग्री नहीं मिलेगी।

नई व्यवस्था के अंतर्गत सभी सदस्यों को अपने राशन डीलर की दुकान पर जाकर बायोमेट्रिक अंगूठा लगाकर केवाईसी करवानी होगी जो अंगूठा नहीं लगा सकते उनकी आइरिश स्कैनर से केवाईसी की जाएगी इसके अलावा केवाईसी के लिए पात्र व्यक्तियों को राशन की दुकान पर खुद उपस्थित होना होगा राशन वितरण में शिकायत के बाद विभाग ने आदेश जारी किया कि 30 जून 2024 तक सभी जिला रसद अधिकारियों को ई-केवाईसी करवाने के निर्देश दिए हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं की ईकवाईसी करवाई जा रही है सभी उपभोक्ताओं को 30 जून से पहले ई केवाईसी करना जरूरी है संबंधित डीलर अपने यहां गेहूं लेने पहुंचने वाले सदस्य के साथ उसके परिवार के अन्य सदस्यों की ई केवाईसी पोस मशीन के माध्यम से भी कर सकते हैं खाद्य सुरक्षा पात्र लाभार्थियों की ई केवाईसी करने के लिए उचित मूल्य दुकान पर प्रदत्त पोस मशीन में आवश्यक प्रावधान किया जा चुके हैं।

सरकार द्वारा उचित मूल्य की दुकान पर राशन लेने वाले सभी परिवारों को ईकेवाईसी करवाने के लिए कहा गया है ई केवाईसी नहीं करवाने पर राशन कार्ड से खाद्य सुरक्षा का लाभ नहीं मिलेगा और आपको फ्री राशन भी नहीं मिलेगा सरकार द्वारा अपात्र और फर्जी व्यक्तियों को हटाने के लिए यह निर्णय लिया गया है इसलिए सभी की ई केवाईसी की जा रही है।

राशन वितरण में फर्जीवाड़े को लेकर बार-बार शिकायत मिलती रहती है फर्जी तरीके से राशन लेने के काफी मामले सामने आए ऐसे में गड़बड़ी को रोकने के लिए ई केवाईसी के आदेश जारी किए गए हैं ताकि फर्जीवाड़ी को रोका जा सके और पात्र व्यक्तियों को ही राशन सामग्री मिले इससे विभाग को पता चलेगा कि वास्तव में कितने लोग पात्र हैं जिनका लाभ मिल रहा है इसके बाद अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाए जाएंगे।

राशन कार्ड ई-केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज

राशन कार्ड की ईकेवाईसी करवाने के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है खाद्य सुरक्षा से जुड़े लाभार्थियों को राशन डीलर के पास आधार कार्ड एवं राशन कार्ड लेकर जाना है 30 जून से पहले राशन कार्ड में जुड़े सभी सदस्यों को ई केवाईसी करवानी जरूरी है राशन डीलर पोस मशीन से ई केवाईसी करेगा।

यदि आपके आधार कार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट नहीं है तो इसे करवा लें इसके बाद राशन डीलर के पास जाकर अपनी बायोमेट्रिक ई केवाईसी करवा ले।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

9 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

14 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

20 hours ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

1 day ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक

पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....

2 days ago