Uttarakhand तीन दिन तक रेड और ऑरेंज अलर्ट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी से बहुत भारी वर्षा, भूस्खलन और नदियों में जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय बैठक कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि प्रदेश लगातार बारिश से चुनौतियों का सामना कर रहा है और आने वाले दिन और भी मुश्किल हो सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

आपदा प्रबंधन पर सीएम धामी के निर्देश

अधिकारी 24×7 अलर्ट मोड पर रहें और फील्ड में मौजूद रहकर राहत कार्य संचालित करें।

भूस्खलन और मार्ग बंद होने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाए।

मैदानी इलाकों में जलभराव की समस्या रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जाएं।

नदियों के जलस्तर पर दिन और रात दोनों समय निगरानी रखी जाए।

प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए तेज़ी से कार्य हो और लोगों की मूलभूत आवश्यकताएं पूरी की जाएं।

महत्वपूर्ण मार्गों और पुलों पर खास ध्यान

ज्योतिर्मठ–मलारी हाईवे पर तमक नाले में बहे पुल को लेकर सीएम ने बीआरओ को तुरंत बैली ब्रिज बनाने के निर्देश दिए।

गंगोत्री हाईवे को यात्रा शुरू होने से पहले पूरी तरह सुरक्षित और दुरुस्त करने को कहा गया।

हर्षिल और स्यानाचट्टी क्षेत्र में बने झीलों पर नजर रखने और मलबा हटाने के निर्देश दिए गए।

अगले तीन दिन का अलर्ट

1 सितम्बर 2025 (रेड अलर्ट) : देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में अत्यंत भारी वर्षा की संभावना।

2 सितम्बर 2025 (ऑरेंज अलर्ट) : राज्य के शेष जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना।

3 सितम्बर 2025 (ऑरेंज अलर्ट) : देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना।

सीएम का संदेश

मुख्यमंत्री धामी ने कहा –
“यह केवल आर्थिक सहायता का विषय नहीं है, बल्कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों की भावनाओं और संवेदनाओं से भी जुड़ी है। अधिकारियों को चाहिए कि वे प्रभावित लोगों के दुख को अपना दुख मानकर उनके पुनर्वास में पूरी निष्ठा से जुटें।”

https://youtube.com/watch?v=yJA9q10URYs&feature=shared https://youtube.com/watch?v=yJA9q10URYs&feature=शेयर्ड

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

16 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

20 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago