Latest news webfastnews
Almora – जिला रेड क्रॉस सोसाइटी (Rad cross society) समिति की बैठक जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि रेड क्रॉस संस्था एक स्वतंत्र संस्था है, इसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी लेनी चाहिए जिससे लोगों को इस संस्था का लाभ सीधे मिल सके। बैठक में अनेक बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। महिला चिकित्सालय में दिव्यांग हेतु उपकरणों जो साई निष्काम संस्था द्वारा रखे गये उपकरणों को समाज कल्याण विभाग सहित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में दिव्यांग लोगों वितरित किये जाने की सहमति प्रदान की गयी।
इस दौरान वैक्सीनेशन वाहन जो कोविड वैक्सीनेशन हेतु किराए पर लिया गया था सम्बन्धित एजेन्सी को भुगतान किये जाने की अनुमति जिलाधिकारी द्वारा अपर मुख्य अधिकारी को प्रदान की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि रेडक्रास का एक कार्यक्रम कलैण्डर तैयार किया जाय। कलैण्डर के माध्यम से रेडक्रास द्वारा किये जाने वाले सामाजिक गतिविधियों के बारे मंे पूर्ण जानकारी लोगों मिल सके। उन्होंने कहा कि नये सदस्य बनाये जाने हेतु जनपद में अनेक जगह कार्यक्रम आयोजित किये जाय।
इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों द्वारा अपने-अपने विचार रखे गये। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0सी0 पंत, सोसाइटी के चेयरमैन मनोज सनवाल, सचिव डॉ दीपांकर डेनियल, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, सदस्य डा0 जे0सी0 दुर्गापाल, केवल सती, गिरीश मल्होत्रा, दीप जोशी मौजूद रहे।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....