रामनगर पुछड़ी क्षेत्र में तड़के चला बड़ा ऑपरेशन

रामनगर पूछड़ी में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटाने का संकल्प— नैनीताल पुलिस की ऐतिहासिक कार्यवाही, SSP मंजुनाथ टीसी का एक्शन सफल

🚨 माननीय मुख्यमंत्री महोदय का ‘डेमोग्राफी चेंज और अतिक्रमण मुक्त उत्तराखंड’ सपना साकार करती नैनीताल पुलिस, एक्शन मोड में SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी 🚨

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के स्पष्ट विजन— “सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करना और डेमोग्राफी चेंज पर प्रभावी कार्रवाई”— को धरातल पर उतारते हुए नैनीताल पुलिस एक्शन मोड में।

रामनगर पुछड़ी क्षेत्र में तड़के चला बड़ा ऑपरेशन

आज 07.12.2025 की सुबह तड़के वन विभाग की रिजर्व फॉरेस्ट भूमि पर चिन्हित अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नैनीताल पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की।

✔️ सभी अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार नोटिस दिया गया था।
✔️ सुबह तड़के भारी पुलिस बल, प्रशासनिक टीम और JCB मशीनों के साथ मौके पर पहुँचकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
✔️ पुलिस नेतृत्व में मशीनों ने लगातार कार्य करते हुए पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया।

क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती

किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुछड़ी क्षेत्र में अभी भी पुलिस बल तैनात है।
सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर—
⚠️ किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट
⚠️ सरकारी कार्यवाही पर अनर्गल टिप्पणी
⚠️ या मौके पर विरोध/धरने की कोशिश करने वालों पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी।
सरकार की प्रतिबद्धता
उत्तराखंड सरकार सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
डेमोग्राफी चेंज पर प्रभावी और निर्णायक कार्यवाही जारी रहेगी।

SSP मंजुनाथ टीसी —एक्शन के मोड में

पूरे अभियान की मॉनिटरिंग SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी द्वारा की गई।
उनका स्पष्ट संदेश:
“सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी।”

 

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

7 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

21 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago