हल्द्वानी जा रहा वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत

अल्मोड़ा के लमगड़ा के सुवाखान में शुक्रवार देर रात एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है। सभी पिथौरागढ़ के बताए जा रहे हैं।

दुखद दुर्घटना

अल्मोड़ा पुलिस के थाना लमगड़ा टीम ने देर रात्रि में चलाया रेस्क्यू अभियान

कल रात्रि में लमगड़ा से पिथौरागढ़ रोड पर सांगड़ साहू व डुबरौली गांवों के मध्य एक कार वैगनार UK05TA4577 लगभग 100 मी0 नीचे खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
दुर्घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य प्रारंम्भ किया।रेस्क्यू के दौरान एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंची।
रात्रि और बारिश होने के कारण रेस्क्यू कार्य में काफी परेशानी हो रही थी, काफी मशक्कत के बाद 03 घायलों (जिसमें 02 युवकों व 01 बच्चें) को खाई से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया और 01 महिला व 01 युवती की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गयी थी,जिनके शवों को टीम द्वारा रेस्क्यू कर खाई से निकाला गया। घायलों में 01 युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। प्रथम दृष्टया रोड के अचानक धंसने के कारण दुर्घटना प्रतीत हो रही है।
घायलों का विवरण-
1-आशीष कुमार लगभग 19 वर्ष पुत्र रविन्द्र कुमार ग्राम पैकटिया पो0 बीसा बजेड़ जाजर देवल पिथौरागढ़
2-आरुष कुमार उम्र-7 वर्ष पुत्र रवि लाल निवासी वार्ड न0 06 कुमौड़ पिथौरागढ़
मृतकों का विवरण-
1-चालक-प्रेम कुमार उम्र-35 वर्ष पुत्र हरीश राम निवासी ग्राम डोबरा पो0 बीसा बजेड़ जाजर देवल पिथौरागढ़
2-सुनीता देवी उम्र-33 वर्ष पत्नी रवि लाल निवासी वार्ड न0 06 कुमौड़ पिथौरागढ़
3-कु0 रजनी 23 वर्ष पुत्री रविन्द्र कुमार निवासी ग्राम पैकटिया पो0 बीसा बजेड़ जाजर देवल पिथौरागढ़
लमगड़ा रेस्क्यू टीम –
1-अपर उपनिरीक्षक श्री विक्रम सिंह
2-हे0 कानि0 दीपक मेहरा
3-कानि0 विनोद कुमार
4-रि0 कानि0 कमल जोशी
और एसडीआरएफ टीम

एस०डी०आर०एफ० टीम/आपदा प्रबन्धन टीम/थाना लमगढ़ा पुलिस टीम / द्वारा खोज बचाव कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

6 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

7 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

10 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

15 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago