सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को परिवहन विभाग के द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार अल्मोङा में सड़क सुरक्षा विषयक एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा विषयक जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ सङक सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई और इससे संबंधित पंफ्लेट भी वितरित किए गए।
इस कार्यशाला मे संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ गुरदेव सिंह के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के कारण और निदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने,दोपहिया वाहन चलाते समय गुणवत्ता युक्त हेलमेट,चोपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन संचालित करते हुए मोबाइल का प्रयोग न करने, दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने आदि के संबंध में जानकारी दी और छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वह सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति स्वयं से पहल करते हुए समाज को भी जागरूक करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री उमेश चंद्र पांडे के द्वारा भी सड़क सुरक्षा के संबंध में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। इस कार्यक्रम मे डाॅ प्रभाकर जोशी, श्री महेंद्र प्रकाश, श्री दीपचंद जोशी, श्रीमती भावना, श्रीमती रेनू मेहता के साथ-साथ परिवहन विभाग के श्री शुभम जोशी, श्री मनदीप देव एवम् श्री घनश्याम आदि उपस्थित रहे।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....