Uttarakhand: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की कार अचानक आग का गोला
रुड़की में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की कार अचानक आग का गोला बन गई। कार से धुआं निकलता देख लोगों ने खिड़की से निकलकर जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर करीब दो बजे मुजफ्फरनगर के छपार निवासी कार चालक महबूब और पांच अन्य लोग रुड़की में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। जैसे ही वह मंगलौर के पास गंगनहर पटरी पर पहुंचे तो अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा।आग लगने की आशंका पर चालक ने कार रोक ली। इस बीच देखते ही देखते कार से आग की लपटें निकलने लगी। आग की लपटें देख कार में बैठे सभी लोग बाहर निकल गए और भागकर जान बचाई। इस बीच कार आग का गोला बनकर गई और गंगनहर पटरी पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।सूचना मिलते ही रुड़की से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर कागू पाया। लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि कार करीब 90 प्रतिशत जलकर खराब हो गई है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कार मालिक हारून निवासी चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर को भी घटना के संबंध में सूचना दे दी गई है।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....