अल्मोड़ा – मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर0सी0 पंत ने बताया कि जिलाधिकारी वन्दना द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद के विकासखण्डों के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले रोगियों को जनपद के चिकित्सालयों में रेडियोलाजी की सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध करवाये जाने हेतु रोस्टर निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को विकासखण्ड धौलादेवी, द्वितीय बुधवार ताकुला, तृतीय बुधवार लमगड़ा, चतुर्थ बुधवार हवालबाग एवं प्रत्येक बुधवार अथवा पंचम बुधवार भैसियाछाना के रोगियों के लिए महिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा में अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को विकासखण्ड चैखुटिया, द्वितीय बुधवार ताड़ीखेत एवं तृतीय बुधवार द्वाराहाट के रोगियों के लिए नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा उपलब्ध रहेगी तथा प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार विकासखण्ड भिकियासैंण, द्वितीय बुधवार सल्ट एवं चतुर्थ बुधवार स्याल्दे के रोगियों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिकियासैंण में अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय व मेडिकल कालेज, अल्मोड़ा में आपातकालीन एवं अन्य रोगियों के उपचार हेतु प्रतिदिन अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा उपलब्ध रहेगी तथा जिला चिकित्सालय द्वारा रोस्टर के अनुसार महिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में तथा नागरिक चिकित्सालय रानीखेत द्वारा रोस्टर के अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वाराहाट एवं चैखुटिया में 10 दिन में एक बार अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा रानीखेत में तैनात रोडियोलाजिस्ट के माध्यम से उनके चिकित्सालय में प्रदान की जायेगी।
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...