रुद्रप्रयाग: वंचित छात्रों के आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर होंगे आयोजित

रुद्रप्रयाग जिले में ‘‘अपणु आधार अभियान’’ के तहत आधार कार्ड से वंचित छात्रों के आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे। शनिवार को जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में अभियान की सफलता के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कई छात्रों के आधार कार्ड नहीं बन रखे हैं। ऐसे में ये छात्र-छात्राएं सरकार की कई योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रह हैं। इसके लिए जिले में रोस्टर के हिसाब से अपणु आधार विशेष शिविर आयोजित करते छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनाए जाएंगे।

आधार पंजीकरण के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के मोबाइल नंबर 84 76 96 30 28 पर संपर्क किया जा सकता है।

तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खंड शिक्षा अधिकारी व सभी प्रधानाचायों वाली टीम का गठन किया गया है। जिलाधिकारी ने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को रोस्टर लिस्ट नामांकन के लिए शुल्क तालिका, स्वीकार्य सहायक दस्तावेजों की सूची समय से मुख्य शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों व प्रधानाचार्यो को समय से यह उपलब्ध कराई जा सके।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

5 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

11 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

16 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago