रहस्यमय बीमारी की चपेट में आकर रुद्रप्रयाग की दो महिलााओं की मौत
उत्तराखंड। एक रहस्यमय बीमारी की चपेट में आकर दो महिलााओं की मौत हो गई है। महिलाओं की अचानक हुई मौत के बाद परिजन सदम में हैं। तो दूसरी ओर, गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ ब्लाक के गुप्तकाशी क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में अज्ञात बीमारी से दो महिलाओं की मौत हो चुकी है।जबकि एक और महिला भी इस बीमारी की चपेट में है। हालांकि वह अब स्वस्थ हो गई है। इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इधर, स्वास्थ्य विभाग इसकी जानकारी जुटाने की बात कर रहा है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि मरीजों में बुखार की शिकायतें आने के बाद बदन में सूजन आ रही है। चिकित्सीय जांच में फेफड़ों में संक्रमण के साथ ही लिवर और किडनी में भी संक्रमण देखने को मिल रहा है। जिससे मरीज का ब्लड प्रेशर भी काफी गिर रहा है।पीड़ित के परिजन राकेश शुक्ला ने बताया कि अज्ञात बीमारी से तीन महिलाओं में से दो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि एक महिला की उपचार से पहले ही मौत हो गई। जिन दो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी जांच रिपोर्ट के बाद भी डॉक्टर बीमारी की जड़ तक नहीं पहुंच सके। मीना देवी पत्नी स्व. जगदीश प्रसाद शुक्ला निवासी रुद्रपुर की देहरादून के महंत इन्द्रेश अस्पताल में उपचार के दौरान दूसरे दिन ही मौत हो गई। दूसरी महिला हिमालयनअस्पताल जौलीग्रांट में उपचार के बाद आंशिक रूप से स्वस्थ होकर घर लौट चुकी है। रुद्रपुर की भ्वींचला तोक निवासी मीना देवी पत्नी सुरेन्द्र लाल पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित थी। घर पर दवा देने के बाद बुखार कम न हुआ। जिसके बाद उसने 18 अक्तूबर को अचानक दम तोड़ दिया। रुद्रपुर गांव निवासी शोभना शुक्ला को भी बुखार की शिकायत हुई। तीन दिन बाद बुखार न उतरने पर चिकित्सालय में जांच की गई।जांच में उसका ब्लड प्रेशर काफी कम पाये जाने के साथ ही प्लेटलेट्स भी 40 हजार निकली। जिसके बाद परिजन उसे तत्काल हिमालयन अस्पताल जौली ग्रांट ले गए। जहां जांच में उसके भी फेफड़ों, लीवर व किडनी में संक्रमण पाया गया। जिसके बाद वह अब स्वस्थ होकर गांव लौट चुकी है। प्रभारी सीएमओ डॉ. आशुतोष ने बताया कि उक्त घटना के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। ताकि बीमारी का पता लगाया जा सके।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....