दुःखद: गहरी खाई में गिरी कार, मां की मौत, 2 बच्चों समेत 6 घायल

उत्तरकाशी के धरासू-मरगांव मोटरमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार मां की मौके पर मौत हो गयी, जबकि उसके दो बच्चों समेत छह अन्य घायल हो गये, जिनमें से तीन को सीएचसी चिन्यालीसौड़ में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, तीन सामान्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे चमियारी रोड पर मरगांव के पास एक कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी, घटना की सूचना पर एसडीआरएफ, राजस्व व पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसने घायालों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। हादसे में वाहन सवार वंदना देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी मंगल मोहन मिश्रा निवासी ग्राम गमरी चिन्यालीसौड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उसके दो बच्चों नंदनी उम्र 08 वर्ष व दिव्यम उम्र 06 वर्ष दोनों पुत्री व पुत्र मंगल मोहन मिश्रा निवासी गमरी समेत कार चालक मनीष पुत्र सुरेश प्रसाद निवासी पुजारगांव पट्टी भंडारस्यूं, कविता पत्नी गणेश मिश्रा निवासी ग्राम गमरी, देवांश उम्र 04 वर्ष पुत्र गणेश मिश्रा निवासी गमरी, दीपक उम्र 08 वर्ष पुत्र गणेश मिश्रा निवासी गमरी घायल हो गये। सभी घायलों को 108 व निजी वाहन से सीएचसी चिन्यालीसौड़ लाया गया।जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य सामान्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं, मृतक महिला का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह वाहन गमरी पीपलखंडा से बादूं पुजारगांव डुंडा जा रहा था, जो कि मरगांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

8 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

8 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

22 hours ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

1 day ago