सांस्कृतिक प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना – 2024-25: ऐसे करें आवेदन

सीसीआरटी विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्रों जैसे कि संगीत, नृत्य, नाटक, चित्रकला, मूर्तिकला, शिल्पकला और साहित्यिक कला के परंपरागत रूपों में ऐसे दुलर्भ कला रूपों पर विशेष जोर देते हुए जो विलुप्त होने के कगार पर हैं, विशिष्ट प्रशिक्षण दिलाने के लिए या तो मान्यताप्राप्त स्कूलों में पढ़ाई कर रहे अथवा परंपरागत प्रदर्शन कलाओं से जुड़े परिवारों के 10 से 14 वर्ष के आयु वर्ग में (अंतिम पात्रता तिथियों के अनुसार) चयनित उत्कृष्ट प्रतिभा संपन्न बच्चों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए सांस्कृतिक प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना लागू करता है। इस योजना के अंतर्गत प्रदान की गई छात्रवृत्ति एक बार में दो वर्ष के लिए होती है जो शिक्षा की प्रथम विश्वविद्यालय डिग्ग्री चरण या 20 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, छात्रवृत्ति धारक के संतोषजनक प्रगति बनाए रखने की शर्त के साथ प्रत्येक दो वर्ष के बाद नवीकरणीय होती है। नीचे दिए गए ब्यौरे के अनुसार प्रत्येक वर्ष 650 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैंः

• सामान्य श्रेणी और अन्य के लिए छात्रवृत्तियां 375

• परंपरागत कलाकार परिवारों के लिए 125 छात्रवृत्तियां

• जनजातीय संस्कृति/अनुसूचित जनजाति के लिए 100 छात्रवृत्तियां

• अलग रूप से सक्षम (दिव्यांग) बच्चों के लिए 20 छात्रवृत्तियां

सृजनात्मक लेखन/साहित्यिक कलाओं के लिए 30 छात्रवृत्तियां

छात्रवृत्ति का मूल्य रुपए 3600/- (रुपए तीन हजार छह सौ मात्र) प्रति वर्ष है और विशिष्ट प्रशिक्षण के लिए रुपए १०००/- (रुपए नौ हजार मात्र) प्रति वर्ष तक वास्तविक शिक्षण शुल्क का भी भुगतान किया जाता है। जिन बच्चों की जन्म तिथि 01-07-2010 और 30-06-2014 (दोनों तिथियां शामिल हैं) के बीच है वे वर्ष 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन पत्र और अन्य ब्योरे सीसीआरटी की वेबसाइट www.ccrtindia.gov.in मे डाउनलोड किए जा सकते हैं या निम्नलिखित में से किसी भी पते से स्वयं डाक द्वारा निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं:

सांस्कृतिक स्त्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र, 15 ए. सैक्टर-7, द्वारका, नई दिल्ली 110075 दूरभाष – 011-25088638 ई-मेल-ddsch.ccrt@nic.in वेबसाइट – www.ccrtindia.gov.in

सीसीआरटी क्षेत्रीय केन्द्र, 1-118/सीसीआरटी, सर्वे नं. 64, समीप गूगल ऑफिस, माधापुर, हैदराबाद 500 084, दूरभाष 040-23117050 एवं 23111910 ई-मेल – rchyd.ccrt@nic.in

सीसीआरटी क्षेत्रीय केन्द्र, हवाला खुर्द, बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान-313001 दूरभाष 0294-2430764, टैलीफैक्स 0294-2430771, ई-मेल- rcud.ccrt@nic.in

सीसीआरटी क्षेत्रीय केन्द्र, 58, जूरीपार, पंजाबाड़ी रोड, गुवाहाटी 781037, असम दूरभाष 0361-2330152, टैलीफैक्स 0361-2335316, ई-मेल-rcgwt.ccrt@nic.in

सीसीआरटी क्षेत्रीय केन्द्र,

पुरानी कलेक्ट्रेट बिल्डिंग, दमोह, मध्य प्रदेश-470661 दूरभाष – 07812-299187, ई-मेल rcdamoh-certo@gov.in

संगत दस्तावेजों के साथ विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र शनिवार, 31 अगस्त 2024 को या इससे पहले सीसीआरटी, नई दिल्ली-110075 में पहुँच जाना चाहिए। डाक में किसी भी विलंब के लिए सीसीआरटी जिम्मेदार नहीं होगा और अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

6 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

18 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

2 days ago