Sarkari Job: UKSSSC ने 751 पदों पर निकाली भर्तियां
Sarkari Job: UKSSSC ने 751 पदों पर निकाली भर्तियां
उत्तराखंड में जॉब की तलाश कर रही युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूकेएसएसएससी ने 751 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है।
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न विभागों के अन्तर्गत डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, कम्प्यूटर सहायक सह स्वागतकर्ता, कनिष्ठ सहायक, स्वागती, मेट, कार्यपर्यवेक्षक, आवास निरीक्षक के रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन।
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि
04.10.2024
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ करने की तिथि
11.10.2024
ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि
01.11.2024
ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि/अवधि
05.11.2024 से 08.11.2024
लिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथि
19.01.2025
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के माध्यम से उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत डाटा एण्ट्री ऑपरेटर के 03 रिक्त पदों, राज्यपाल सचिवालय उत्तराखण्ड के अंतर्गत कम्प्यूटर सहायक सह स्वागतकर्ता के 03 रिक्त पदों, उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न विभागों के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक के 465 रिक्त पदों, राज्य सम्पत्ति विभाग के अंतर्गत स्वागती के 05 रिक्त पदों, आवास निरीक्षक के 01 रिक्त पद, सिंचाई विभाग के अंतर्गत मेट के 268 रिक्त पदों तथा कार्यपर्यवेक्षक के 06 रिक्त पदों अर्थात कुल 751 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 01.11.2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Job alert: UKSSC ने समूह ग के 416 पदों पर निकाली विज्ञप्ति UKSSSC Latest Job Update 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह 'ग' सीधी भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों के अन्तर्गत स्नातक स्तरीय अर्हता से संबंधित रिक्त पदों (समूह 'ग') पर चयन हेतु विज्ञापन। महत्वपूर्ण तिथिः- विज्ञापन…
UKSSSC ने समूह ग के इन पदों पर निकाली विज्ञप्ति उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC द्वारा डॉ० आर० एस० टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के अन्तर्गत उप पुस्तकालयाध्यक्ष, पुस्तकालय एवं सूचना सहायक, उच्च शिक्षा निदेशालय के अन्तर्गत सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष व कैटलॉगर तथा उत्तराखण्ड राज्यपाल सचिवालय के अंतर्गत सूचीकार के…
बड़ी ख़बर: UKSSSC ने इस विभाग के 120 पदों को किया निरस्त उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 पदों को निरस्त किया है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन संख्याः 68/ उ०अ० से०च०आ० / 2025 दिनांक 31.01.2025 द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न विभागों के…