वैज्ञानिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए रा0इ0का0 अल्मोड़ा में विज्ञान क्विज जूनियर वर्ग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पटलगांव की टीम प्रथम, मनान की द्वितीय, रा.इ.का अल्मोड़ा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया


अल्मोड़ा। समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत वैज्ञानिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु जिला स्तरीय विज्ञान क्विज जूनियर वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन रा0इ0का0 अल्मोड़ा में सम्पन्न किया गया। जिसमें सभी विकासखण्ड़ो में प्रथम स्थान प्राप्त टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया।

टीम में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। सर्वप्रथम सभी टीमों का एलिमिनेशन राउण्ड आयोजित किया गया जिसमें सर्वश्रेष्ठ पाॅच टीमों का चयन किया गया। चयनित टीमों के मध्य 6 चक्रों में प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें से सार्वाधिक अंक प्राप्त कर रा0इ0का0 पटलगांव की टीम दिवस जोशी, कु0 भूमिका शर्मा, कु0 रीतिका रावत द्वारा प्रथम स्थान, रा0इ0का0 मनान की टीम कु0 हर्षिता भट्ट, कु0 कामाक्षी जोशी, हर्षित मुनगली द्वारा द्वितीय स्थान एवं रा0इ0का0 अल्मोड़ा की टीम हर्षित पाण्डेय, अंकित आर्या, कु0 बबिता द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। समस्त विजयी प्रतिभागियों को मेडल, शील्ड तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हेमलता भट्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा रही, उनके द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्र/छात्राओं में आत्मविश्वास में वृद्धि करने के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी विकसित करते है। उन्होने कहा कि आगामी समय में इस प्रकार की क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन अन्य विषयों में भी किया जायेगा। छात्र/छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने हेतु इस प्रकार के आयोजन मील के पत्थर साबित हो रहे है। दूरस्थ ग्रामिण क्षेत्रों में छात्र/छात्राओं के अन्दर छुपी वैज्ञानिक प्रतिभाग को बाहर लाने का एक सशक्त माध्यम है। जनपद के बाल वैज्ञानिकों द्वारा राज्य स्तर पर ही नही वरन राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व लगातार किया जा रहा है।

नन्दन सिंह बिष्ट प्रधानाचार्य रा0इ0का0 अल्मोड़ा ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी छात्र/छात्रायें अपने अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करें तथा शिक्षण के साथ-साथ अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में प्रतिभाग करने से आत्म विश्वास में वृद्धि होती है एवं व्यक्तिव का विकास होता है। उन्होने समस्त बाल वैज्ञानिकों से आवाहन किया कि अपने अन्दर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। बाल वैज्ञानिकों के अन्दर छुपी प्रतिभा को तरासने का कार्य मार्गदर्शक शिक्षकों का है जो इस कार्य को बखुबी कर रहे है। समस्त मार्गदर्शक शिक्षक इस हेतु बधाई के पात्र है।

जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर ने विज्ञान क्विज की विस्तृत रुप रेखा समस्त प्रतिभागियों के सम्मुख रखी। उन्होने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत छात्रों में छुपी वैज्ञानिक प्रतिभाग को निखारने हेतु प्रथम बार जूनियर विज्ञान क्विज का आयोजन किया जा रहा है। विज्ञान क्विज आने वाले वोर्ड परीक्षाओं में अधिक अंक अर्जित करने का एक माध्यम बनेगा।

सम्पूर्ण क्विज प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में क्विज मास्टर के रुप में डाॅ0 प्रभाकर जोशी, डाॅ0 दीप जोशी, विमलेश राहुल, पंकज जोशी, मदन सिंह भण्डारी, जगदीश पाण्डे, नीरज तिवाड़ी द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। जिला समन्वयक राजेश बेलवाल, नीतू सूत, पूनम मौर्य, तनुजा गड़िया, घनश्याम भट्ट, प्रदीप सिंह बिष्ट, डाॅ0 ललिता जलाल, धीरज कुमार, गोकुल सिंह, कमल अधिकारी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार राठौर, जिला विज्ञान समन्वयक द्वारा किया गया।

                                           जिला विज्ञान समन्वयक,
                                                 अल्मोड़ा।
swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

3 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

4 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

7 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

12 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago