अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे में आज एक सड़क हादसा की ख़बर सामने आयी है। ढौकाने से खैरना, गरमपानी की ओर जा रही एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई।
हादसे में स्कूटी सवार घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
क्वारब की पुलिस चौकी से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम ढौकाने निवासी चंदन सिंह पुत्र नर सिंह शनिवार की शाम अपनी स्कूटी से खैरना की ओर जा रहा था।
बताया जा रहा है कि खीनापानी के पास ट्रक से पास लेने के दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में युवक घायल हो गया। युवक के सिर में चोट लगने से काफी खून बह गया।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना क्वारब चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस से सीएचसी सुयालबाड़ी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…