सऊदी अरब के रियाद में चल रहे यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 45वें सत्र में पश्चिम बंगाल स्थित शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस पर खुशी जताते हुए इसे सभी भारतीयों के लिए गर्व का पल बताया।
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘यूनेस्को ने पश्चिम बंगाल को पर्यटन के लिए चयनित किया है। रबीन्द्रनाथ टैगोर के निवास स्थान शांतिनिकेतन को यूनेस्कों की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।’ बता दें कि शांतिनिकेतन को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने के बाद पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित विश्वभारती विश्वविद्यालय में जश्न मनाया गया।
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित और प्रसिद्ध कवि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने लगभग एक सदी पहले शांतिनिकेतन में विश्वभारती विद्यालय का निर्माण किया था ।
पीएम मोदी ने शांति निकेतन के यूनेस्को विश्व धरोहर सूची का हिस्सा बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, “खुशी है कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के दृष्टिकोण और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक शांति निकेतन को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है। यह सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है।”
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....