अल्मोड़ा: शारदा पब्लिक स्कूल के सौम्य ने अपने शानदार प्रदर्शन से गौरवान्वित किया। देवभूमि शतरंज संघ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन उत्तराखंड शतरंज प्रतियोगिता का 22 मई से 27 मई 2023 तक दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में आयोजन किया गया। जिसमें शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र शतरंज खिलाड़ी सौम्य पटियाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 09 में से 04 मैच में जीत दर्ज की। उन्होंने 1369 फीडे रेटिंग प्राप्त की है। जिसे 01 जून 2023 को जारी कर दिया जायेगा।
फीडे रेटिंग करने वाले अल्मोड़ा जिले के चौथे खिलाड़ी बने
पटियाल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 9 मैच में से 4 मैच में जीत दर्ज की और 2 मैच में ड्रा खेल व कुल 5 पॉइंट्स अर्जित किए। मैच फीडे रेटेड खिलाडीयो के साथ हुआ था। इसके साथ ही अंडर 1599 वर्ग में सौम्य पटियाल 20वा स्थान प्राप्त किया। और फीडे रेटिंग करने वाले अल्मोड़ा जिले के चौथे खिलाड़ी बने। सौम्य पटियाल की इस उपलब्धि पर विद्यालय एवं परिजानो में खुशी की लहर है सौम्य पटियाल की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने हर्ष व्यक्त किया,व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं शतरंज कोच संतोष कुमा ने कहा कि सौम्य ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 1369 फीडे रेटिंग प्राप्त की है। जिसे 01 जून 2023 को जारी कर दिया जायेगा। यह प्रतियोगिता देवभूमि शतरंज संध के द्वारा पूर्व शतरंज संघ के उत्तराखंड अध्यक्ष स्व. धीरज सिंह रघुवंशील की स्मृति में हुई थी। जिसमें देश-विदेश के लगभग 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…