शारदा पब्लिक स्कूल ने मिनी मैराथन का किया आयोजन, सभी उम्र के लोगों ने किया प्रतिभाग

अल्मोड़ा। रविवार दिनाँक 10 दिसंबर को अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित अल्मोड़ा नगर के कई जागरूक और इच्छुक सम्मानित नागरिकों ने प्रतिभाग किया।

अल्मोड़ा नगर के अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी मिनी मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। जूनियर वर्ग में लगभग 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया और सीनियर वर्ग में लगभग 300 बच्चों ने प्रतिभाग किया और लगभग 50 अन्य गणमान्य अतिथियों ने मिनी मैराथन में अपनी भागीदारी निभाई ।जूनियर वर्ग में बालकों में अमित अधिकारी ने प्रथम, साहिल नेगी ने द्वितीय और कार्तिकेय सिंह कनवाल और नीलेश मियान इन दोनों बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग में ही बालिकाओं में दिव्यांशी नगरकोटी ने प्रथम, जिज्ञासा बिष्ट ने द्वितीय और गुंजन नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में बालकों में सौरभ सिंह बिष्ट ने प्रथम और चिराग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और सीनियर वर्ग में ही बालिकाओं में पीहू और प्रियांशी इन दोनों बच्चियों ने प्रथम, देवांगन ने द्वितीय और सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में बालकों में और बालिकाओं में टॉप 10 इसी प्रकार सीनियर वर्ग में बालकों में और बालिकाओं में टॉप 10 प्रतिभागियों को मेडल दिए गए और प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को, सभी प्रतिभागियों को मेडल के साथ-साथ ट्रॉफी भी दी गई।

इस कार्यक्रम में अल्मोड़ा नगर के विधायक मनोज तिवारी , जंग बहादुर थापा , डॉक्टर दुर्गपाल जी, डॉ0 एच0 डी0 कांडपाल जी और दीप वर्मा जी सहित नगर के कई गणमान्य अतिथिगण उपस्थित थे।

स्वस्थ तंदुरुस्त और फिट रहने की हमारी पहाड़ की, हमारे अल्मोड़ा नगर की परंपरा को आगे बढ़ने का संदेश देता यह कार्यक्रम बहुत ही उत्साह उमंग और आनंद के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता शेखर जी ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी के स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

11 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago