शारदा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। यहाँ के दो बच्चों अक्षत और प्रेरणा निगम ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। नीट की परीक्षा में अक्षत ने 631अंक और प्रेरणा निगम ने 530 अंक हासिल किये है।
वहीं हर्ष ने जेईई की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन बच्चों ने अपने कठिन परिश्रम और लगन से ये सफलता प्राप्त की है। इन बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों और अपने माता-पिता को दिया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता शेखर ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
शारदा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी निरंतर अपनी सफलता का परचम न केवल पढ़ाई-लिखाई में बल्कि खेल कूद और अन्य गतिविधियों में भी लहरा रहे हैं ।
स्कूल ने कहा भविष्य में भी विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का यही प्रयास रहेगा कि विद्यालय के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं विविध परीक्षाओं में अपना अच्छा प्रदर्शन करें और सफलता प्राप्त करें। विद्यालय परिवार को अपने इन होनहार विद्यार्थियों पर गर्व है।
एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...