शारदीय नवरात्रि 2024: अष्टमी को है नवमी या नवमी को है दशहरा, आइये जानते
देश भर में इन दिनों नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का पर्व बहुत ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक रहेगा। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है, जिसे नवदुर्गा के नाम से जाना जाता है। इस बार दुर्गा अष्टमी और नवमी को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बनी हुई है। दुर्गाष्टमी 11 अक्टूबर को और नवमी 12 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसी दिन ही दशहरा भी मनाया जाएगा लेकिन पंचांग मतभेद के अनुसार, नवमी तिथि की शुरुआत 11 अक्टूबर को होगी और इसका समापन 12 अक्टूबर को होगा। तो आइए जानते हैं, नवमी तिथि के शुभ मुहूर्त के बारे में-
नवमी तिथि प्रारम्भ- 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 06 मिनट तक
नवमी तिथि समाप्त- 12 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक
उदया तिथि के अनुसार 12 अक्टूबर नवमी व्रत समाप्त होगा और इसी दिन ही विजयदशमी भी मनाई जाएगी।
शारदीय नवरात्रि की 11 अक्टूबर 2024 पूजा के शुभ मुहूर्त
संधि पूजा: दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट के बीच मनाई जाएगी।
सुबह की पूजा: प्रात: 04 बजकर 41 मिनट से 06 बजकर 20 मिनट तक
दोपहर की पूजा अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक
शाम की पूजा: शाम 05 बजकर 55 मिनट से 07 बजकर 10 मिनट तक
रात्रि की पूजा: अमृत काल में 11 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....