अल्मोड़ा-अल्मोड़ा की पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शोभा जोशी को कांग्रेस संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी लेते हुए उत्तराखंड महिला कांग्रेस सेवादल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।श्रीमती शोभा जोशी पूर्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव भी रह चुकी हैं।
जोशी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहती है।लगातार उनके द्वारा कुष्ठ आश्रम सहित निर्धन व्यक्तियों की राशन,बिस्तर एवं आर्थिक सहायता देकर मदद की जाती आ रही है। कोरोनाकाल में भी श्रीमती शोभा जोशी ने हजारों की संख्या में आक्सीमीटर,मास्क,सेनेटाइजर क्षेत्र की जनता में बांटे थे।श्रीमती जोशी के द्वारा विगत कई सालों से जाड़ों के मौसम में निर्धन परिवारों को कम्बल देने का सिलसिला भी लगातार जारी है।अनेकों निर्धन कन्याओं का विवाह श्रीमती जोशी ने अपने व्यक्तिगत खर्च पर भी करवाया है।ऐसे अनेकों गरीब परिवार हैं जिनके बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा शोभा जोशी ने उठाया हुआ है।इसके अलावा सामाजिक कार्यों एवं समाज सेवा के क्षेत्र में भी श्रीमती शोभा जोशी सदेव अग्रणी पंक्ति में खड़ी रहती हैं।शोभा जोशी के प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष बनने से उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को काफी मजबूती मिलेगी।
जोशी के प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस सेवादल बनने पर देहरादून एवं अल्मोड़ा में वरिष्ठ कांग्रेसजनों सहित पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई की संस्तुति पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....