Categories: सबसे FAST

सिल्क्यारा सुरंग: श्रमिकों को आज किसी भी वक्त बाहर निकाला जा सकता है

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान अंतिम चरण में है। श्रमिकों को आज किसी भी वक्त बाहर निकाला जा सकता है। घटना स्थल पर एम्बुलेंस तैनात हैं।

चिन्यालीसौंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 41 बेड का अस्पताल तैयार किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर श्रमिकों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया जाएगा। केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग राज्यमंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना स्थल पर पहुंचकर बचाव कार्यों की जानकारी ली।

उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में चलाए जा रहे बचाव अभियान के मद्देनजर मातली में अस्थाई रूप से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बनाया गया है। अभियान के दौरान शासकीय कार्य और रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से यह कैम्प कार्यालय स्थापित किया गया है।

वहीं स्थानीय लोग स्थानीय देवता की ‘डोली’ को उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग में लाए, जहां फंसे हुए 41 श्रमिकों को बचाने के लिए ऑपरेशन चल रहा है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने कहा, “यह चुनौतीपूर्ण भरा कार्य है। यह उम्मीद करना कि अगले दो घंटों में हम उन्हें निकाल लेंगे, मैं समझता हूं यह सही नहीं है क्योंकि वर्क फोर्स पर इसका दबाव पड़ता है, क्योंकि यहां पर रेस्क्यू टीम भी रिस्क पर हैं और अंदर फंसे हुए मजदूर भी रिस्क पर हैं। हमें दोनों की सुरक्षा का ध्यान रखना होगा।”

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

2 hours ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

9 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

23 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago