उत्तराखंड: उत्तरकाशी स्थित निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों तक पहुंचा एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरा। सभी श्रमिक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
सुरंग के अवरुद्ध हिस्से में 6 इंच की पाइपलाइन बिछाकर सेकेंडरी लाइफ लाइन बनाने के लिए की जा रही ड्रिलिंग पूर्ण कर मलवे के आर पार 53 मीटर लंबी पाइपलाइन डाल कर इसके जरिये फंसे श्रमिकों तक खाद्य सामग्री पहुचाने की तैयारी की जा रही है। अब सभी श्रमिकों को पकाया हुआ भोजन भी पहुंचा जा रहा है। 6 इंच की पाइपलाइन के जरिए मजदूरों तक खाना पहुंचाया जा रहा।
वही ताजा मिली जानकारी के अनुसार अंदर फंसे 41 श्रमिकों तक पहुंचने के लिए सिलक्यारा सुरंग के पास 900 मिमी के और पाइप लाए गए।
उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे एक श्रमिक के परिवार के एक सदस्य ने बताया, ”हमें उम्मीद है लेकिन जब मैं उनसे बात करूंगी तभी मैं संतुष्ट हो पाऊंगी।”फंसे हुए श्रमिकों की पहली तस्वीरें आज सुबह सामने आईं जब एक एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरा उन तक पहुंचा।
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...