Oplus_131072
हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी जड़ी-बूटियों के नाम पर चरस की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 846 ग्राम चरस बरामद की है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात टीपी नगर चौकी प्रभारी एसआई मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एएनटीएफ टीम से सूचना मिली कि मंडी बायपास रोड क्षेत्र में नशा करने वालों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में संयुक्त कार्रवाई की गई।
फायर स्टेशन के पास मंडी बायपास रोड पर चेकिंग के दौरान एक युवक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 846 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान रविन्द्र सिंह (23 वर्ष) पुत्र निवासी बबियाड़, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल हाल निवासी दानीबंगर, गौलापार, थाना चोरगलिया के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार आरोपी आयुर्वेदिक सामान बेचने का काम करता था और इसी आड़ में चरस की तस्करी कर उसे खपाने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....