अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना की 115 वीं जंयती आज, पैतृक गांव सुनौली ताकुला में धूमधाम से मनायी गयी


अल्मोड़ा 04 अगस्त, 2023 (सू0वि)- स्व0 सोबन सिंह जीना की 115 वीं जंयती उनके पैतृक गांव सुनौली ताकुला में धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर उपस्थित लोगों द्वारा स्व0 जीना की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित करते हुये उनको याद किया।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि/भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुये कहा कि स्व0 जीना ने गॉव-गॉव घूमकर शैक्षिक विकास के लिए कार्य किया और आजादी के बाद उत्तराखण्ड की राजनीति में सोबन सिंह जीना एक प्रभावशाली राजनैतिक ताकत के रूप में उभरे।

स्व0 जीना विकास के मुख्य सूत्र धार रहे


उन्होंने कहा कि पर्वतीय विकास मंत्री के रूप में उन्होंने काम किया जिसका लाभ सुदूर अंचलों तक मिला। स्व0 जीना अपने लम्बे राजनैतिक तथा सामाजिक जीवन में अपनी सौम्यता, मृदभाषिता, स्पष्टवादिता, समाजसेवा के लिए जाने जाते रहे। स्व0 जीना एक महान कानूनविद् के साथ-साथ शिक्षाविद् थे। उन्होंने कहा कि स्व0 जीना विकास के मुख्य सूत्र धार रहे हमें उनके बताये गये मार्ग को अपनना चाहिये। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा से आज दूरभाष पर हुई वार्ता के दौरान मा0 सांसद द्वारा कहा कि सोबन सिंह जीना वाचनालय सुनौली को नियमानुसार 02.00 लाख रू0 पुस्तकों हेतु दिये जाने की घोषणा की है।


इस अवसर पर स्व0 सोबन सिंह जीना कल्याण समिति के अध्यक्ष गोविन्द सिंह चौहान ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि स्व0 जीना महान व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने षिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर समिति के अनेक पदाधिकारियों ने स्व0 जीना के व्यक्तित्व पर प्रकाष डालते हुये उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर स्व0 जीना के परिवारिक सदस्यों को षॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया।


इस कार्यक्रम में रा0इ0का सुनौली के 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक प्रतिनिधि भुवन जोषी, महामंत्री भाजपा धर्मेन्द्र बिष्ट, स्व- श्री सोबन सिंह जीना स्मृति कल्याण समिति सुनोली के उपाध्यक्ष जगदीश पंत, सचिव भूघर नारायण सिंह भाकुनी, कोषाध्यक्ष प्रदीप नगरकोटी, स्व जीना की पौत्रबधु ममता जीना, श्रीमती मुन्नी जीना, हंसी जीना, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा भाकुनी, ग्राम प्रधान मीना देवी, तहसीलदार कुलदीप सिंह, अरविन्द सिंह, जगदीष डंगवाल, तारा नेगी, करम सिंह भाकुनी सहित समस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यों ने स्व0 सोबन सिंह जीना की जंयती को राजकीय मेला घोषित किये जाने पर प्रदेष के मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या का सादर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

13 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

14 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

18 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

22 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago