Categories: सबसे FAST

माहवारी स्वच्छता एवं जागरूकता को लेकर सोच संस्था ने पहल गांव में चलाया अभियान, ग्रामीण महिलाओं को किये निशुल्क सेनिटरी पैड वितरित

अल्मोडा – सोच संस्था ने रविवार को अल्मोड़ा जनपद स्थित पहल गांव में मासिक धर्म स्वच्छता एवं जागरूकता को लेकर अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान में सोच संस्था द्वारा महिलाओं को माहवारी सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी मुहैया करवाई गई। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित संस्था की ओर से हिमांशी एवं प्रियंका द्वारा महिलाओं को माहवारी चक्र के दौरान होने वाली अनियमित बीमारियों पीसीओडी पीसीओएस से अवगत करवाया गया। साथ ही इस दौरान माहवारी के दौरान पैड बदलने की अवधि, उचित देखरेख एवं खानपान सम्बंधित जानकारी भी मुहैया करवाई गयी। इसके साथ ही हिमांशी ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर को लेकर भी जानकारी दी। संस्था की ओर से दीपिका पुनेठा ने पीरियड्स के दौरान दर्द से आराम देने वाले योग अलग अलग आसनों और प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी।
पहल जागरूकता कार्यक्रम में सोच संस्था द्वारा महिलाओं को निशुल्क रूप से सेनिटरी पैड्स भी वितरित किये गए।

कार्यक्रम में सोच संस्था के कोषाध्यक्ष राहुल जोशी ने कहा कि माहवारी को लेकर शर्म टूटने एवं खुली विचार विमर्श को लेकर उनकी संस्था संकल्पबद्ध है। उन्होंने इस दौरान आगे की परियोजना के बारे में बताते हुए कहा कि आगामी महीनों में उनके कार्यक्रम विभिन्न जनपदों (पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर) में प्रस्तावित हैं।

संस्था के अध्यक्ष आशीष पंत ने महावारी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को लेकर महिलाओं को संबोधित किया और उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी मासिक धर्म की घटनाओं को भी महिलाओं के साथ साझा किया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव मयंक पंत ने किया। इस अवसर पर सोच संस्था की ओर से आशीष पंत, राहुल जोशी, मयंक पंत, हिमांशी भंडारी, दीपिका पुनेठा, जितेंद्र बिष्ट, प्रियंका सलाल, दीपाली भट्ट, ग्राम प्रधान हेमा कनवाल, पूर्व प्रधान विनोद सिंह कनवाल, दिनेश कुमार आदि कई ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

5 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

14 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago