सामजिक कार्यकर्ता विनय किरौला की पहल पर विद्यालय को मिली 100 कुर्सियां

अल्मोड़ा – शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला की पहल पर जी0आई0सी0 अल्मोड़ा के 2002 में इंटरमीडिएट कर चुके छात्रों द्वारा स्कूल में 100 कुर्सियां प्रदान की गई। स्कूल द्वारा आज आयोजित एक प्रोग्राम में कुर्सियां विद्यालय प्रशासन को दी गयी। सामजिक कार्यकर्ता विनय किरौला ने अपनी बात रखते हुए कहा कि भारत मे लोकतंत्र वास्तव में तभी सफल हो सकता है,जब समान शिक्षा व समान स्वास्थ्य आखरी आदमी की पहुँच में हो,साथ ही सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी नीति बनाने की आवश्कता है कि सरकारी स्कूलों में 35-40 रुपये की फीस में विद्यार्थियों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर शिक्षा दी जा सके।

वर्तमान में जी0आई0सी0 अल्मोड़ा में छात्राओं का भी प्रवेश देने की व्सवस्था सरकार ने की है,एक महिला अभिवावक द्वारा छात्राओं की सुरक्षा की बात की गई,जिस पर विद्यालय प्रशासन की सहमति पर विनय किरौला द्वारा छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल में जल्द ही सीसीटीवी लगवा दिया जाएगा,साथ ही स्कूल की एक कक्षा को स्मार्ट क्लास के रूप में अपने व्यक्तिगत संसाधनों से मॉडल क्लास बनाने की पहल की।

जिस पहल विद्यालय प्रशासन व अभिवावकों द्वारा अन्यन्त हर्ष के साथ स्वागत किया गया।

विनय किरौला ने विद्यालय को कुर्सियां उपलब्ध करवाने में सहयोग देने के लिए वर्ष 2002 इंटरमीडिएट कर चुके पूर्व छात्रों को धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए आगे भी विद्यालय को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने में सहयोग करने की अपील की।

उपरोक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल नंदन बिष्ट,अभिवावक संघ के अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट,राजन कनवाल,श्याम कनवाल,पंकज रौतेला,मयंक पंत,नितिन टम्टा,विनोद तिवारी समेत शिक्षक व अभिवावक उपस्थित थे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

3 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

17 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

18 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

21 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago