समाजसेवी हेमंत गोनिया की मेहनत रंग लाई।
नैनीताल जिले के नैनीताल रोड भुजियाघाट के ग्राम सभा सूर्य जाला वह ग्राम सभा दोगड़ा में रोड जगह-जगह उखड जाने और भूस्खलन को लेकर तथा इस रोड को सातताल मिलान करने के लिए दो वर्षों से हेमंत गोनिया, अमर सिंह जीना, राजेंद्र सिंह बिष्ट, कंचन बिष्ट, मोहित आर्य, दीपक जीना, कमल बिष्ट ग्रामीण लगातार शिकायत कर रहे थे।
रोड को बनाने के लिए इस पर शिकायत जिला नैनीताल लोक निर्माण विभाग तथा केंद्रीय पर्यटन रक्षा राज्य मंत्री नैनीताल सांसद अजय भट्ट से भी की गई थी 2 वर्षों तक पत्र घूमते रहे। लगातार हेमंत गोनिया द्वारा आरटीआई भी लगाई गई अब जाकर इस रोड को बनने के लिए 5 किलोमीटर तक का टेंडर कर दिया गया है।
आगे रोड का भी मिलन होने वाला है यहां से सात ताल की दूरी 11 किलोमीटर रह जाएगी और भीमताल रोड पर जाम का दबाव भी काम रहेगा सभी ग्रामीणों ने सांसद नैनीताल अजय भट्ट हेमंत गोनिया के कार्यों की प्रशंसा की है और उन्हें धन्यवाद भी कहा है।
यह रोड भुजिया घाट चौराहे से आगे सूर्या जाला दोगढा तक बनेगी आगे भी प्रयास जारी रहेंगे यही हमारा संघर्ष है।
भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…