जल चिकित्सा के चिकित्सीय गुणों पर केंद्रित रहा कार्यशाला का छठा दिन

SSJU- प्राकृतिक चिकित्सा पर सात दिवसीय कार्यशाला जारी

जिस प्रकार जल से हमारे वाहय शरीर की शुद्धि होती है ठीक उसी प्रकार जल चिकित्सा के माध्यम से हमारे आंतरिक शरीर की शुद्धि होती है- डॉ भट्ट

अल्मोड़ा। योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा एवं चिकित्सकीय उपचार विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला जारी है।


कार्यशाला के छंटवे दिन के प्रथम सत्र में जल चिकित्सा के विभिन्न चिकित्सीय पद्धतियों के विषय में बताया गया। योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष
डॉ नवीन चन्द्र भट्ट ने जल चिकित्सा के सिद्धान्तों के विषय में बताते हुए बताया कि जिस प्रकार जल से हमारे वाहय शरीर की शुद्धि होती है ठीक उसी प्रकार जल चिकित्सा के माध्यम से हमारे आंतरिक शरीर की शुद्धि होती है, इस सिद्धांत पर व्याख्यान दिया ।

योग शिक्षक लल्लन कुमार सिंह ने जल का प्रयोग शरीर के अलग अलग अंगों पर प्रयोग कर अनेक बीमारियों को कैसे दूर करें इस पर अपने विचार रखें।

योग शिक्षक रजनीश जोशी ने जल तत्व चिकित्सा की अनेक विधियों तथा विद्या नेगी ने शीत और उष्ण जल की चिकित्सकीय पद्धतियों के बारे में जल तत्व की चर्चा करते हुए बताया कि वेदों में जल को अमृत कहा गया है।

द्वितीय सत्र में प्रतिभागियों को , योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ गिरीश सिंह अधिकारी रीढ़ स्नान, कटि स्नान, गर्म पाद स्नान, सर्वाग गीली चादर एवं लपेट, छाती कि गीली पट्टी, पेट कि गीली पट्टी, घुटने की गीली पट्टी, गर्दन की गीली पट्टी आदि का प्रशिक्षण देते हुए शरीर के अलग अलग अंगों की चिकित्सा के साथ साथ शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रोगों के निवारण की अनेक प्रयोगात्मक विधियों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

इसके पश्चात कार्यशाला के तृतीय सत्र में योग व प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ गिरीश अधिकारी द्वारा जल तत्व द्वारा अनेक रोगों जैसे सरदर्द, कमर दर्द, कब्ज, मधुमेह, मासिक धर्म, सर्वाइकल, पीलिया, चर्म रोग आदि रोगों को जल के माध्यम से कैसे दूर करें इनकी प्रयोगात्मक विधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर सी एन वाई एस , डी एन वाई एस के छात्र ललित सिंह खोलिया सुरेश नाथ गोस्वामी, नितिन पांडे, अजय सिंह सिराड़ी, सूरज बिष्ट, निशा बिष्ट, भावना उपाध्याय, अंजलि किरण, करिश्मा, बबिता , सूरज बिष्ट, चंदा नेगी, सोनिया बिष्ट, गीतांशी तिवारी, हिमांशी बिष्ट व दीपक बिष्ट आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

9 hours ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

9 hours ago

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें

Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....

22 hours ago

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 day ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

1 day ago