फर्जी हस्ताक्षर कर लोगों के खातो से हजारो की धनराशि हड़पने वाले वांछित अभियुक्त को सोमेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार
देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा Fir No-01/25 धारा 316 (5) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित की गिरफ्तार के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।
वांछित अभियुक्त बसंत लाल आर्या उम्र 43 वर्ष पुत्र धनीराम आर्य निवासी ग्राम झिझाड़, सोमेश्वर जनपद अल्मोडा को जो कई दिनों से फरार चल रहा था जिसके द्वारा पोस्ट ऑफिस के कई खाता धारकों के फर्जी हस्ताक्षर कर उनके खाते से लगभग 94 हजार रुपए से अधिक की धनराशि निकाली गयी।
सोमेश्वर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये लगातार दबिश दी जा रही थी।
दिनांक 04.03.2025 को उपरोक्त वांछित अभियुक्त को साई पुल के पास सोमेश्वर से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
सोमेश्वर पुलिस टीम-
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....