हमारे संविधान को बदलने की साजिश रची जा रही, सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहीं ये बात..
-मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं।
-विपक्षी नेताओं को बीजेपी में शामिल होने की धमकी दी जा रही है।
जयपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देश में सियासी पारा हाई है। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता आज जयपुर पहुंचे हैं जहां पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र ‘न्याय पत्र’ लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा जयपुर में आयोजित रैली में शामिल हुए हैं। इस दौरान सोनिया गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा, मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, विपक्षी नेताओं को बीजेपी में शामिल होने की धमकी दी जा रही है। आज हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है। हमारे संविधान को बदलने की साजिशें की जा रही हैं। रैली को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों से देश एक ऐसी सरकार के हाथों में है जिसने बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, आर्थिक संकट और असमानता को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....