अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस जवान ने दिया ईमानदारी का परिचय
ड्यूटी के दौरान सड़क पर मिले मोबाइल फोन को मोबाइल स्वामी के किया सुपुर्द
अल्मोड़ा – प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा ड्यूटी के साथ-साथ आम जनमानस की सहायता हेतु अन्य मानवीय कार्यों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है।
अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के जवान ललिता प्रसाद जोशी को शिखर तिराहे के पास यातायात ड्यूटी के दौरान सड़क पर एक मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला व मोबाइल की स्क्रीन लॉक थी।
कानि0 द्वारा अथक प्रयासों से जानकारी जुटाकर मोबाइल स्वामी के बारे में पता लगाया तो ज्ञात हुआ कि उक्त फोन सोनू प्रसाद, निवासी चंपानौला, अल्मोड़ा का है। मोबाइल स्वामी को शिखर तिराहे पर बुलाकर मोबाइल फोन को सही सलामत उनके सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर सोनू प्रसाद अत्यंत प्रसन्न हुए उनके द्वारा अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के जवान ललिता प्रसाद जोशी की ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....