जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा; सीएम धामी ने ली समीक्षा बैठक
सीएम धामी ने आज जंगलों में लग रही आग को लेकर समीक्षा बैठ की। वनाग्नि के साथ ही मानसून और चारधाम यात्रा की तैयारियों पर को लेकर इस बैठक में चर्चा की गई. सभी जिलों के जिलाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े. सीएम ने कहा कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा.जंगलों की आग के कारण प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है।
इसी को लेकर सीएम धामी ने आज सचिवालय में अहम बैठक की. बैठक में सीएम धामी ने वनाग्नि की घटनाओं पर काबू पाने के उपायों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। सीएम ने कहा कि जंगलों की आग पर जल्द ही पूरी तरह काबू पा लिया जाएगासीएम धामी ने कहा कि जंगलो में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कर्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में वनाग्नि की घटनाओं में कमी आई है. बैठक में मानसून और चारधाम यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा की गई. अधिकारियों को पेयजल की किल्लत को दूर करने के उपायों पर काम करने के निर्देश दिए गए.बता दें कि इस बार मौसम विभाग ने इस मानसून सीजन में सामान्य से 60 फीसदी अधिक बारिश का अनुमान जताया है. जिसको लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। सीएम ने कहा कि मानसून आने से पहले ही सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएं. चारधाम यात्रा में यात्रियों को भी परेशानी ना हो इसके अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथी ही सीएम ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से नियमों का पालन करने की अपील की है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....