सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत खेल कोटा जल्द ही दोबारा लागू- सीएम धामी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत खेल कोटा जल्द ही दोबारा लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये घोषणा करते हुए कहा, विश्वविद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश को पांच प्रतिशत खेल कोटे की व्यवस्था करने को नियमावली बनाई जाएगी। उत्तराखंड की खेल नीति से खेल क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समय के साथ खेलों के प्रति लोगों का नजरिया भी बदला है। उत्तराखंड खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए छात्रवृत्ति दी जा रही है। उनके लिए सरकारी सेवाओं की राह खोली गई है। खिलाड़ियों के वर्तमान के साथ भविष्य भी बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में 14 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ियों को सीएम खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में 2000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति और हर साल खेल किट खरीदने के लिए 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। सीएम उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में आठ से 14 वर्ष के उभरते खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये छात्रवृत्ति दी जा रही है। सीएम खेल विकास निधि की भी स्थापना की गई। प्रतियोगिता और प्रशिक्षण शिविरों में यात्रा के दौरान दुर्घटना पर खिलाड़ियों को आर्थिक मदद भी दी जा रही है।
विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने बताया कि गोवा में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों में इस बार उत्तराखंड की ओर से 240 सदस्यीय दल हिस्सा ले रहा है। इसमें 177 खिलाड़ियों के साथ 63 टीम ऑफिशियल्स हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल के दौरान उत्तराखंड के खिलाड़ी 25 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान उत्तराचंल ओलंपिक एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष निर्मान मुखर्जी, महासचिव डॉ.डीके सिंह, निदेशक खेल जितेंद्र कुमार सोनकर, डॉ.अलकनंदा अशोक आदि मौजूद रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

3 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

9 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

22 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

23 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago