उत्तराखंड को फिल्म हब के रूप में विकसित किया जायेगा, सरकार जल्द ही नयी फिल्म नीति ला रही- सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नैनीताल के बलरामपुर हाउस में हिमश्री फिल्म और डिज्नी+हॉटस्टार के संयुक्त तत्वावधान में बन रही वेब सीरीज ‘कफल’ की टीम को बधाई दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड को फिल्म हब के रूप में विकसित किया जायेगा और इसके लिये उनकी सरकार जल्द ही नयी फिल्म नीति ला रही है।

पुष्कर सिंह धामी ने यह बात सोमवार को नैनीताल दौरे पर बलरामपुर हाउस में वेब सीरीज काफल के प्रोमोशन के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को फिल्म पर्यटन के अनुकूल बनाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश को फीचर फिल्म, वेब सीरीज, टीवी सीरियल आदि के हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में राज्य को बेस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का पुरस्कार मिला है। सरकार की ओर से फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों को आनलाइन अनुमति की व्यवस्था की गयी है। प्रदेश सरकार जल्द ही नयी फिल्म नीति ला रही है। इसके लिये विभिन्न राज्यों की फिल्म नीति का अध्ययन किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार की ओर से कुमाऊंनी, गढ़वाली एवं जौनसारी फिल्मों एवं वेब सीरीज के निर्माण पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। इससे स्थानीय लोक कला एवं संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्राकृतिक रूप से खूबसूरत उत्तराखंड शूटिंग के लिये एक प्रमुख स्थल है। उन्होंने फिल्म निर्माताओं से प्रदेश ही हसीन वादियों का लाभ लेकर फिल्म निर्माण की मांग की।

मुख्यमंत्री ने हिमश्री फिल्म और डिज्नी हाटस्टार के संयुक्त तत्वावधान में बनायी जा रही वेब सीरिज काफल की प्रशंसा की और पूरी टीम को शुभकामनायें भी दी। इस वेब सीरिज का निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की सुपुत्री की ओर से किया जा रहा है।

रोमाटिंक और कामेडी पर आधारित इस फिल्म में 150 से अधिक स्थानीय कलाकार हैं। इस फिल्म के माध्यम से उत्तराखंड की कला और संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया जा सकेगा।

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीने सोमवार को कुमाऊं मंडल में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। राज्य अतिथि गृह (नैनीताल क्लब) में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक हुई। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “कुमाऊं मंडल में मौजूदा विकास कार्यों और सड़कों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई।”

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

20 minutes ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 hour ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

5 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

9 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

24 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago