नेपाल बॉर्डर पर 40 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार हुआ भाजपा विधायक का भाई

बड़ी ख़बर: अवैध हथियारों के साथ भाजपा विधायक का भाई गिरफ़्तार किया गया है। एसएसबी ने भाजपा विधायक के भाई के साथ ही एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

रानीखेत भाजपा विधायक के भाई सतीश नैनवाल तथा उसके चालक को SSB ने नेपाल बॉर्डर पर 40 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार किया है यह दोनों नेपाल जा रहे थे, चेकिंग के दौरान बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ लिया, हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

चम्पावत जिले के थाना बनबसा क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने पकड़े गए आरोपियों को बनबसा पुलिस को सौंप दिया है। बनबसा पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। साथ ही पकड़े गए लोगों का आपराधिक इतिहास जांचा जा रहा है।पकड़े गए आरोपी भारत से नेपाल की ओर जा रहे थे। चेकिंग में एसएसबी ने उनके पास से 7.65 एमएम के 40 बंदूक के कारतूस बरामद किए। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देश पर बनबसा सीमा पर अपराध नियंत्रण को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बीते सायं एसएसबी के जवानों ने भारत से नेपाल जा रहे दो लोगों के सामान की चेकिंग की। इस दौरान अल्मोड़ा निवासी दिनेश चंद्र (47) और नैनीताल निवासी सतीश नैनवाल (40) (जो प्रमोद नैनवाल बीजेपी के रानीखेत के विधायक के भाई हैं) के पास से 40 बंदूक की कारतूस बरामद किए गए।

एसएसबी ने दोनों आरोपियों को पकड़ कारतूस सहित बनबसा पुलिस के सुपुर्द किया है। फिलहाल पूरे मामले में बनबसा पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कारतूस को कहां से लाकर नेपाल में किसको सप्लाई देने जा रहे थे, उसकी जानकारी जुटा रही है। साथ ही पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। रानीखेत विधायक प्रमोद नैनीवाल का भाई सतीश नैनवाल को भारत नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने 40 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया । भारत नेपाल बॉर्डर पर बनबसा में रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर को अवैध कारतूस के साथ एसएसबी ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद बनबसा पुलिस के हवाले कर दिया है। सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर से एसएसबी ने 7.65 एमएम के अवैध चालीस जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इधर कई बार पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया परंतु फोन नहीं उठा। हालांकि सीओ श्री राणा ने यह कहकर पल्ला इस मामले। में एसपी साहब भी बता पाएंगे।

गौर करने वाली बात यह है कि पुलिस 10 20 अवैध शराब के बोतल एक सहित एक तस्कर को पकड़ कर लाते हैं। मीडिया बुलाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं। जबकि इस मामले में पुलिस चुप्पी साधे हुए हैं। इस संदर्भ में भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल का कहना है कि रिवाल्वर लाइसेंसी है। कारतूस के कागज दिखा दिए गए हैं। बनबसा पुलिस ने रिलीव कर दिया है। हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दे दी जाएगी।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

9 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

10 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

13 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

18 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago