एसएसबी स्वयंसेवकों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, विभागों की भर्तियों में प्राथमिकता देने संबंधी कई मांग रखी

एसएसबी स्वयंसेवकों की मांगों को पूरा करने के लिए SSB गुरिल्ला संगठन, स्वयंसेवकों ने शनिवार को उत्तरकाशी से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। जिसमें उन्होंने विभागों की भर्तियों में स्वयंसेवकों को प्राथमिकता संबंधी कई मांग रखी है।

एस०एस०बी० स्वयं सेवकों की मांगों के संबंधों में आपके द्वारा सकारात्मक पहल किए जाने पर मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार प्रकट करते हुए निवेदन किया कि पूर्व में भी राज्य सरकार द्वारा एस०एस०बी० स्वयं सेवकों की मांगों पर विचार करते हुए समाधान का प्रयास किया गया किन्तु सचिवालय स्तर पर अधिकारियों द्वारा नियमों कानूनों का हवाला देते हुए आदेशों पर कार्यवाही नही की तथा अनेक मामलों में बहुत ही धीमी एवं हल्की कार्यवाही की, इसलिए फिर निवेदन करते हुए कहा कि

1.होम गार्ड एवं पी०आर०डी० की भर्तियों में विभाग द्वारा नियम कानून शारीरिक मानदण्ड आदि अनेक प्रकार की आपत्तियां एस०एस०बी० स्वयं सेवकों के संबंध में लगायी जा सकती हैं। इसलिए आयु सीमा एवं मानदण्डों में छूट देते हुए इन विभागों में एस०एस०बी० स्वयं सेवकों का कोटा निर्धारित किए जाने की आवश्यकता है।

2. अन्य विभागों में भी आऊटसोर्सी के माध्यम से की जाने वाली नियुक्तियों में भी एस०एस०बी० स्वयं सेवकों को प्राथमिकता दिये जाने संबंधी निर्देश जारी करने की आवश्यकता है।

3. केंन्द्र सरकार को एस०एस०बी० स्वयं सेवकों के समायोजन हेतु विधान सभा से प्रस्ताव पारित कर भेजे जाने की आवश्यकता है जिसमें एस०एस०बी० स्वयं सेवकों के प्रशिक्षण सीमा की सुरक्षा के लिए उनकी प्रतिबद्धता सरकार द्वारा बुलाए जाने पर एस०एस०बी० विभाग द्वारा दिए जाने वाले प्रत्येक प्रशिक्षण में उनकी भागीदारी का उल्लेख करते हुए नौकरी की आयु सीमा पार कर चुके तथा मृत एस०एस०बी० स्वयं सेवकों को भी समुचित पेंशन अथवा आर्थिक साहयता दिए जाने की मांग हो ऐसे आशय का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को शीघ्र भेजा जाय।

4 सत्यापन से वंचित एस०ए‌स०बी० स्वयं सेवकों के सत्यापन का अनुरोध भी केन्द्र सरकार से किया जाए।

5. हिम प्रहरी योजना की स्वीकृति हेतु केन्द्र सरकार में प्रभावी पहल किए जाने की आवश्यकता है योजना को पूरे पर्वतीय क्षेत्र में लागू करने तथा मानदेय बढ़ाये जाने की मांग भी केंद्र सरकार को करने की आवश्यकता है।

6. उत्तरकाशी में आन्दोलन के दौरान गुरील्लो पर दर्ज फ़ौ. वा. स. 1022/2023 राज्य बनाम महावीर सिंह रावत को वापस लिए जाने के निर्देश भी संबंधितों को देने की कृपा करें।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari
Tags: Cm dhami

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

2 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

7 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

21 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

21 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago