स्थानीयता को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट की पहल शुरू

स्थानीयता को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट की पहल शुरू

 

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय तथा इसके परिसरों द्वारा आयोजित विभिन्न शैक्षिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों को स्वागत हेतु अंगवस्त्र और अन्य उपहार सम्मान स्वरूप दिए जाते हैं। 

इस संबंध में कुलपति प्रो सतपाल सिंह ने सभी परिसरों के निदेशकों और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने वाले आयोजकों को स्थानीय उत्पादों, विशेषकर क्षेत्र की वॉर विडोज़/ महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित/तैयार की हुई सामग्रियों को ही उपहार स्वरूप देने के लिए आदेश दिया है। इसके साथ कार्यक्रमों में अंगवस्त्र के लिए प्रयुक्त किये जाने वाली सामग्रियों के साथ साथ जलपान में भी स्थानीय चाय और कुल्हड़ का उपयोग किये जाने के लिए आज पहल शुरू कर आदेश जारी कर दिया है।

कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि स्थानीयता को बढ़ावा दिए जाने और वीर वीरांगनाओं/ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह पहल शुरू की गई है। अब वीरांगनाओं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गए स्थानीय उत्पादों को विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उपयोग किया जाएगा। इस पहल से स्थानीयता को प्रोत्साहन मिलने के साथ साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ होगी।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में शहीदों की वीरांगनाओं और महिलाओं द्वारा शॉल आदि वस्त्र, स्थानीय उत्पाद तैयार किये जा रहे हैं। जिनको प्रोत्साहन देना होगा। इससे शासन के वोकल फ़ॉर लोकल पहल को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी परिसर निदेशकों को इससे संबंधित आदेश दिया गया है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

6 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

20 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago