SSJU समय पर परीक्षाएं आयोजित कर ली जाएंगी

SSJU समय पर परीक्षाएं आयोजित कर ली जाएंगी

 

परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर पंकज कुमार शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा कार्यों को कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट के दिशा-निर्देशन में बेहतर से बेहतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सही समय पर परीक्षा आयोजित हों, इसके लिए पूरी तरह से परीक्षा अनुभाग के सहयोगी अपना सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर से स्नातक द्वितीय सेमेस्टर और दिनांक 22 दिसंबर से स्नातकोत्तर तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी और 25 जनवरी तक परीक्षाएं पूर्ण हो जाएंगी। उन्होंने जानकार दी कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को अंतिम तिथि 20 दिसम्बर तक अपना परीक्षा आवेदन फॉर्म भरना होगा।उन्होंने सही समय पर विद्यार्थियों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए निर्देशित किया।

एक अन्य जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2022-25 में स्नातक तृतीय और पंचम सेमेस्टर और सत्र 2022-2024 स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर के भूतपूर्व विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन और शुल्क जमा 14 दिसंबर 2025 तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट में उपलब्ध लिंक के माध्यम से होंगे

कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने परीक्षा के संबंध में परीक्षा विभाग के अधिकारियों की विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं, विद्यार्थियों के आवेदन फॉर्म जमा करने की तिथियों, पोर्टल के सही संचालन, परीक्षा संबंधी कार्यों में गोपनीयता बनाये रखने के लिए बैठकों कर निर्देशित किया है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

4 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

18 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

19 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

22 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago