Latest news webfastnews
अल्मोड़ा: इन दिनों प्रदेश के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव को लेकर दिलचस्प चुनावी माहौल बना हुआ है। विद्यार्थियों में व छात्र नेताओं में चुनाव को लेकर उत्सुकता व उमंग दिखाई दे रहा है। वहीं सोबन सिंह जीना परिसर SSJU में छात्र संघ 2023-24 के लिए प्रत्याशियों ने रैली निकाल कर मंच से वायदे किये। आपको बता दे कि इस छात्र संघ चुनाव में 3590 विद्यार्थी मतदान में प्रतिभाग करेंगे।
अध्यक्ष पद के लिए नीरज सिंह बिष्ट, राहुल धामी, हर्षित दुर्गापाल, उपाध्यक्ष के लिए युवम वोहरा, त्रिभुवन महर, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए दीक्षा सुयाल, प्राची भट्ट, पूर्वी चौधरी, सचिव पद के लिएअक्षत जोशी और गिरीश पांडे, संयुक्त सचिव कुनाल बाल्मीकि, गौरव सतवाल, कोषाध्यक्ष मेघा कुमारी, हिमांशु रावत, सांस्कृतिक सचिव किरण विश्वकर्मा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पंकज गुरुरानी और वरुण कपकोटी, संकाय प्रतिनिधि के लिए लोकेश लोहनी (विज्ञान संकाय), शैलजा कार्की (शिक्षा संकाय),पंकज (दृश्य कला संकाय),आदित्य गुरुरानी (कला संकाय),आशीष यूसुफ (वाणिज्य संकाय), भरत बिष्ट (विधि संकाय) ने संबोधित किया।
आम सभा संचालन समिति की संयोजक प्रो मधुलता नयाल व
डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने संचालन किया। इस समिति में प्रो हरीश चंद्र जोशी, डॉ मनोज बिष्ट, डॉ सुशील भट्ट, गिरीश अधिकारी ने संचालन में सहयोग दिया।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…