अल्मोड़ा। योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की छात्रा मीनाक्षी पांडे व बनबसा चम्पावत की कविता पांडेय का विदेश में योग सिखाने हेतु प्लेसमेंट हुआ है। राज्य सरकार के विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, सहसपुर, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग,उत्तराखंड द्वारा टेक्निकल इंटर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत इनका चयन हुआ। प्लेसमेंट के प्रथम दौर में प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गयी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभागियों का द्वितीय दौर में साक्षात्कार लिया गया। इसके पश्चात प्रतिभागियों को विदेशी भाषा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मीनाक्षी व कविता 29 अक्टूबर को बेंगलोर से टोक्यो के लिए रवाना होंगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सतपाल सिंह बिष्ट, योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नवीन चन्द्र भट्ट सहित समस्त प्राध्यापकों ने मीनाक्षी व कविता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....