लापरवाही बरतने पर SSP ने महिला दरोगा को किया सस्पेंड
नैनीताल/ हल्द्वानी: एसएसपी ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाली एक महिला दरोगा को सस्पेंड कर दिया।आपको बता दें कि एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु लगातार निर्देश दिए गए हैं। उक्त क्रम में रामनगर कोतवाली में पंजीकृत एक अभियोग में जांच अधिकारी महिला दरोगा रेनू द्वारा समय से दस्तावेज प्रस्तुत न करने और अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर आज दिनाँक 04.01.2025 को एसएसपी नैनीताल ने कड़ा रुख अपनाते हुए सस्पेंड कर दिया।एसएसपी मीणा ने इस कार्यवाही को कड़ा संदेश बताते हुए सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारी को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने व पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें। अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....