चमोली-बीते रोज नमामि गंगे प्रोजेक्ट में हुए हादसे के बाद घायलों का हालचाल जानने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा देर रात जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचे।जहां उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के मुखिया इस घटना को लेकर कहीं भी संजीदा नहीं दिखे।उन्होंने बताया कि घायलों को हेली से देहरादून भेजा गया और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का हेलीकॉप्टर से चमोली आना हुआ। बावजूद इसके मुख्यमंत्री हैली से गोपेश्वर मुख्यालय नहीं पहुंच पाए।उन्होंने मुआवजा राशि को कम बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति को 25 लाख रुपए और नौकरी देने की मांग की।साथ ही कहा कि गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी गोपेश्वर पहुंचेंगे।
भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…