क्वारब में स्कूटी सवार पर गिरा पत्थर, पांव में चोटिल युवक अस्पताल में भर्ती
अल्मोड़ा जनपद के क्वारब क्षेत्र में एक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूटी से जा रहे भगवत राम पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गया, जिससे उनके पांव में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता पहुंचाई।
घायल भगवत राम को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पहाड़ी मार्गों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....