सफलता की कहानी: सुंदर ने सब्जी उत्पादन को बनाया आजीविका का साधन

उद्यान विभाग की पॉलीहाउस योजना से उठाया लाभ और बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन से बढ़ा रहे अपनी आर्थिकी।

बात करते हैं सुन्दर सिंह पुत्र भूपाल सिंह ग्राम वजगल गोविन्दपुर विकासखंड हवालबाग की जो कि शुरुआत में दिल्ली में प्राईवेट जॉब करते थे। उसके पश्चात् इन्होने अपने गाँव लौटकर सब्जी उत्पादन का कार्य प्रारम्भ किया। एक से दो वर्षों में ही सब्जी उत्पादन को अपनी आय का प्रमुख जरिया बना लिया। इन्होने अपनी 20 नाली भूमि में शिमलामिर्च, टमाटर, हरे पत्तेदार सब्जियां, कद्दू वर्गीय सब्जियां, बैगन, गोभी , मटर आदि का उत्पादन प्रारम्भ किया साथ ही सरकार की योजना के अंतर्गत विभाग की सहायता से 80 प्रतिशत सब्सिडी पर पॉलीहाउस स्थापित कर बेमौसमी सब्जियों का उत्पादन भी इनके द्वारा किया जा रहा है। इन्होने विभाग की सहायता से वर्मी कम्पोस्ट पिट भी स्थापित किया हुआ है। एवं समय समय पर विभाग की सहायत से अन्य तकनीकी ज्ञान भी प्राप्त करते रहते है। यह जानकारी देते हुए मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार ने बताया कि सब्जी उत्पादन से प्रारम्भ के वर्षों में इनकी आय लगभग 01 से 1.50 लाख रू के बीच थी। जो अब बढ़कर 3.50 से 4.00 लाख हो गयी है एवं भविष्य में और अधिक बढने की सम्भावना है।

प्रस्तुति एवं संकलन : जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

3 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

9 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

15 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago