अल्मोड़ा: पं० सुमित्रानन्दन पन्त की 123 वीं जयन्ती आज, नगर पालिका परिषद ने भव्य कार्यक्रम आयोजित कर कविराज को किया याद

पन्त जी की कविताओं में पहाड़ की प्रकृति के विभिन्न रंग झलकते-पालिकाध्यक्ष

अल्मोडा। पं० सुमित्रानन्दन पन्त जी की 123 वीं जयन्ती पर नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा द्वारा सुमित्रानन्दन पन्त पार्क में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर कविराज पन्त जी को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पान्जलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ० निर्मल जोशी ने पन्त जी की कल्पना शक्ति पर विशेष रूप से प्रकाश डाला ।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि पन्त जी की कविताओं में पहाड़ की प्रकृति के विभिन्न रंग झलकते हैं। उनका पहाड़ प्रेम उनकी कविताओं से स्पष्ट नजर आता है। उनका छायावाद एवं प्रगतिवाद आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का काम करते रहेगा । सुमित्रानन्दन पन्त ने इस पहाड़ की कन्दराओं से निकलकर इलाहाबाद जैसी जगह पर जाकर अपना काव्य सृजन करते हुए हिन्दी साहित्य के प्रेमीजनों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। वे जहाँ एक और प्रगतिवाद कवि थे वहीं दूसरी ओर अपनी कविताओं एवं काव्य में छायावाद का प्रभाव भी दिखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि उनकी कविताएँ हमें प्रेरणा देती है, तथा प्रकृति के सुरम्य दर्शन भी कराती है ।

वरिष्ठ कवियों का माल्यापर्ण कर इन्हें अंगवस्त्र भेंट की

इस अवसर पर डॉ० रमेश पाण्डे (राजन) प्रो० के०सी० जोशी, नवीन विष्ट तथा डॉ० निर्मल पन्त द्वारा काव्य पाठ कर पं० सुमित्रानन्दन पन्त को अपनी भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित की। पालिका की ओर से इन वरिष्ठ कवियों का माल्यापर्ण कर इन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक मनोज तिवारी ने पन्त के साहित्यक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये । एवं पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा पं० सुमित्रानन्दन पन्त जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपनी श्रद्धान्जलि अर्पित की गई। साथ ही इस अवसर पर उपस्थित आनन्द सिंह बगडवाल, प्रताप सिंह सत्याल, डॉ० जे०सी० दुर्गापाल द्वारा पं० सुमित्रानन्दन पन्स द्वारा रचित कविताओं का पाठ कर उन्हें याद किया गया ।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में सुमित्रानन्दन पीठ की स्थापना का प्रस्ताव पारित किया

वहीँ कवि शेर सिंह अनपढ़ की जयन्ती के उपलक्ष्य में उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पान्जलि अर्पित करते हुए उन्हें भी याद किया गया। सभा में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में सुमित्रानन्दन पीठ की स्थापना की जाय जिससे शोधार्थी भविष्य में साहित्य सृजन की आरे बढ़ सके। साथ ही शेरदा अनपढ़ की स्मृति में स्मारक बनाया जाय कार्यक्रम का संचालन नवीन विष्ट, द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में पालिका सभासद हेमचन्द्र तिवारी, मनोज जोशी, राजेन्द्र तिवारी, दीपा साह, पूर्व सभासद अशोक पाण्डे तथा भा०ज०पा० महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती लीला बोरा, महिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राधा विष्ट, कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे कांग्रेस कमेटी के पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला अल्मोड़ा अर्बन बैंक के पूर्व चेयरमैन आनन्द सिंह बगडवाल, पूर्व पालिका सभासद प्रताप सिंह सत्याल, डे केयर सेन्टर के अध्यक्ष श्री हेम चन्द्र जोशी, गवर्मेन्ट पेंशनर्स एशोसियेशन के महासचिव चन्द्रमणि भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, एल०के० पन्त नारायण सिंह थापा, एस०डी० मट्ट लक्ष्मण सिंह ऐठानी, रेखा आर्या, बीना नयाल, एन०डी० पाण्डे चन्द्रशेखर बनकोटी सुनयना मेहरा श्री मनोज कर्नाटक रूप सिंह विष्ट, कमल कुमार पाठक, मुकेश भण्डारी, लक्ष्मण सिंह भण्डारी सहित पालिका कर्मचारी उपस्थित रहें ।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

10 minutes ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

4 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

8 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

23 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago

Almora जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...

1 day ago