मुश्किल में फंसे सुरेश रैना! ED ने पूछताछ के लिए बुलाया

 पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना एक जटिल केस में फंस चुके हैं। उन्हें बेटिंग ऐप के प्रमोशन के चलते ED द्वारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि बैन किए गए बेटिंग वेबसाइट और ऐप के प्रमोशन के चलते कई सारे सेलेब्रिटी को ED ने नोटिस भेजा था और उसमें सुरेश रैना का नाम भी शामिल है। रैना के लिए चीजें मुश्किल होने वाली हैं।

सुरेश रैना को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया

भारतीय सरकार ने 1xBet, Parimatch समेत अलग-अलग तरह के बेटिंग प्लेटफॉर्म को बैन किया गया है। इसके बावजूद यह सभी वेबसाइट अलग-अलग नाम से काम कर रही हैं और उनके एडवर्टाइजमेंट कैम्पेन देखने को मिल रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन प्लेटफॉर्म को बैन होने के बावजूद सेलेब्रिटी प्रमोशन के चलते काफी लोकप्रियता मिलती है। इसी केस में सुरेश रैना का नाम सामने आया है। उन्होंने भी इनका प्रमोशन किया था। इसी वजह से अब ED द्वारा उन्हें कल यानी 13 अगस्त 2025 को पूछताछ के लिए बुलाया जाने वाला है। रैना को ED ऑफिस में जाना होगा और यहां उनसे 1xBet से जुड़े केस को लेकर सवाल किए जाएंगे।

पिछले महीने खबर सामने आई थी कि ED ने सुरेश रैना, हरभजन सिंह और युवराज सिंह जैसे दिग्गज भारतीय क्रिकेटर्स को बेटिंग ऐप्स के प्रमोशन के लिए नोटिस भेजने का फैसला किया था। अमूमन सोशल मीडिया पर यह खिलाड़ी अलग-अलग ऐप्स का प्रमोशन करते हुए नजर आते हैं। उन्होंने संभावित तौर पर भारत में बैन किए गए किसी बेटिंग प्लेटफॉर्म का एडवर्टाइजमेंट किया होगा। इसी वजह से उनका नाम सामने आया।वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लैजेंड्स 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग स्टेज में मैच हुआ था। इस मैच में सुरेश रैना और इंडिया लैजेंड्स के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था। इसके अलावा सेमीफाइनल में भी दोनों टीमों के बीच मैच तय हुआ था लेकिन इंडिया इससे भी पीछे हट गया और पाकिस्तान ने फाइनल में जगह बनाई। रैना ने फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए यह भी बताया था कि टीम इंडिया के दिग्गजों ने अपने देश को सबसे पहले चुना और अगर वो खेलते भी, तो पाकिस्तान को हरा देते।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

9 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

10 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

14 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

18 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago