अल्मोड़ा पुलिस द्वारा चलाया नगर में औचक चैकिंग अभियान

अल्मोडा - एसएसपी के निर्देश पर सीओ अल्मोड़ा व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा चलाया नगर में औचक चैकिंग अभियान  । प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा को कतिपय माध्यमों से सूचना प्राप्त हुई की नगर में कुछ स्थानों पर युवाओं द्वारा गुट बनाकर नशाखोरी की जा रही हैं एसएसपी अल्मोड़ा अल्मोड़ा ने सूचना का तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व SSI कोतवाली अल्मोड़ा को नगर में औचक चैकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
   विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा के निर्देशन मेंSSI सतीश चंद्र कापड़ी कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा और चौकी एनटीडी, बेस व धारानौला में नियुक्त चीता मोबाइल कर्म0गणों द्वारा सभी संभावित स्थानों पर मंगलवार की सायं चैकिंग की गयी।
      चैकिंग फीडबैक हेतु सीओ अल्मोड़ा द्वारा स्वयं नगर के मोहल्लों, भोटिया मार्केट, एडम्स कालेज के निकट ,साईं बाबा मंदिर एनटीडी, राजपुरा व ढूंगाधारा में पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।
    इन स्थानों में मौजूद लोगों से पूछताछ कर युवाओं द्वारा नशाखोरी की जानकारी ली गयी, दौराने चैकिंग किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिल पाई।
    सीओ अल्मोड़ा द्वारा लोगों को नशे दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए जागरुक किया गया।  लोगों से नशे की रोकथाम हेतु नशाखोरी आदि की सूचना पुलिस को देने हेतु कहा, आमजन को यह भी बताया कि नशे आदि की सूचना देने पर सम्बन्धित की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशानुसार नगर में उक्त चैकिंग अभियान आगे भी फिर जारी रहेगा, किसी भी प्रकार की गतिविधि प्रकाश में आने पर सम्बन्धित के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Almora मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, कई जगह मिली अनियमितताएं—7 दिन में मांगा जवाब

Almora मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, कई जगह मिली अनियमितताएं—7 दिन में मांगा जवाब......

3 hours ago

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

18 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

1 day ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

2 days ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

2 days ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago