Categories: सबसे FAST

अल्मोड़ा स्वाल नदी के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु ग्रीन हिल्स संस्था द्वारा आयोजित होगी स्वाल यात्रा।

अल्मोड़ा – स्वाल यात्रा,स्वाल नदी के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु ग्रीन हिल्स संस्था द्वारा एक पहल    ग्रीन हिल्स ट्रस्ट जल संरक्षण के क्षेत्र में कई प्रकार के कार्य कर रहा है । इसी क्रम में संस्था द्वारा स्वाल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है ग्रीन हिल्स संस्था द्वारा आयोजित यात्रा की तिथि 18,19 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। यात्रा का प्रारम्भ दिनाँक 18 जनवरी सुबह १० बजे प्रारंभ होकर 19 जनवरी दोपहर 12:30 में समापन किया जाएगा | पहले दिन दिनाँक 18 जनवरी को 10:00 से यात्रा का आरम्भ बमनस्वाल में त्रिनेत्रेश्वर मंदिर से किया जाएगा| 2 बजे विश्वनाथ में प्रार्थना तथा यात्रा का समापन शाम 5:30 में क्वारब में नदी आरती द्वारा किया जाएगा | दूसरे दिन दिनाँक 19 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक वारी विमर्श, कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण के साथ अल्मोड़ा में प्राकृतिक जल स्रोतों के बचाव के संदर्भ में बैठक,जल तथा जल संरक्षण के लिये हो सकने वाले उपायों पर एवं चर्चा कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा | इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रख्यात शिक्षाविद ,पर्यावरणविद राजेन्द्र सिंह(जल पुरुष),अनिल जोशी(पद्मभूषण),संदीप पाण्डे (मैग्सेसे पुरस्कार सम्मानित) एवं जल संरक्षण के लिये प्रख्यात प्रभावशाली लोंग आमंत्रित किए गए हैं ताकि उनके दिशा निर्देश पर नदी संरक्षण के लिए कार्य किया जा सके| यात्रा का मुख्य उद्देश्य ; स्वाल नदी के अस्तित्व, पुनर्भरण तथा भविष्य में इसके संरक्षण से होने वाले लाभ के प्रति जागरूक करना,नदी के किनारे बसे गांवों की विकास संबंधी जरूरतों को समझना ,स्वाल नदी प्रणाली के संरक्षण के लिए एक ठोस प्रयास की आवश्यकता के लिए निर्णय निर्माताओं और प्रभावित करने वालों का समर्थन या “बाय इन” प्राप्त करना ।स्वाल नदी प्रणाली के संरक्षण और यात्रा में भाग लेने वाले प्रतिष्ठित लोगों के मार्गदर्शन में एक पूर्ण कार्य योजना विकसित करने के लिए प्राथमिक डेटा एकत्र करना। यात्रा के दौरान प्राकृतिक संसाधनों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, पारिस्थितिक, मानवशास्त्रीय महत्व पर प्रख्यात वक्ता द्वारा व्याख्यान/वार्ता का आयोजन, जलग्रहण क्षेत्र में रहने वाले समुदायों को संरक्षण प्रयासों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना आदि है| ग्रीन हिल्स संस्था द्वारा अल्मोड़ा नगर के सभी लोग इस यात्रा में सादर आमंत्रित हैं|

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

46 minutes ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

5 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

10 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago