चारा लेने गयी महिला को बाघ ने बुरी तरह नोंच कर मार डाला
नैनीताल। बेतालघाट ब्लॉक के ओखलढुंगा में मंगलवार देर शाम को गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे मार डाला। भीड़ के पहुंचने तक गुलदार महिला का शव क्षत-विक्षत कर भाग गया।जानकारी के अनुसार, ओखलढुंगा बेतालघाट निवासी 49 वर्षीय शांति देवी रोज की तरह मंगलवार को घर के पास जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उनपर हमला कर दिया। जब तक लोगों को इसकी भनक लगती तब तक गुलदार ने महिला को बुरी तरह नोंच कर मार डाला। आनन-फानन में लोगों ने वन विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी। देर रात डीएफओ व रेंजर ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मिलकर परिवार को सांत्वना दी। परिवार के मुताबिक शांति देवी के दो बेटे हैं। उनके पति घर पर ही खेती का कार्य करते हैं। ग्राम प्रधान प्रीति चौरसिया ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार का आतंक है।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…